ऑरेंज अलर्ट के चलते बागेश्वर जिले के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 27 जुलाई 2024 को बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

डीएम अनुराधा पाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News