पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, आज दिनांक 08/06/2026 को कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत *रिठाबगड़ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय* के समीप *एक विशाल वृक्ष अचानक सड़क और एक मकान के छज्जे* पर गिर गया। जिसके चलते *मकान पर खतरा पैदा हो गया और यातायात पूरी तरह बाधित* हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही *फायर सर्विस कपकोट की टीम तत्काल* आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर *फायर कर्मियों ने वुडकटर की सहायता से सड़क व मकान की छत पर गिरे विशाल वृक्ष को काटने* की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद *स्थानीय प्रशासन और जेसीबी मशीन के सहयोग से वृक्ष के अवशेषों को सड़क से हटाकर मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह सुचारु* कराया गया।
फायर सर्विस कपकोट की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है, जिससे यातायात सामान्य रूप से पुनः संचालित हो सका। बागेश्वर पुलिस जनसुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।
