अनुशासन और फिटनेस पर जोर: पुलिस लाइन मालता में मंगलवार की परेड का आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में आज दिनॉक-05/05/2026 को रिजर्व पुलिस लाइन मालता में मंगलवार की परेड का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री मनीष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित परेड में पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं और मदों के जवानों ने प्रतिभाग किया।
पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा जवानों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। जवानों को ड्यूटी के तनाव से मुक्त रहने और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए नियमित योग एवं व्यायाम अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। जवानों को आधुनिक शस्त्रों के संचालन, उनकी साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

परेड में प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार आर्य एवं पुलिस लाईन के समस्त अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News