डायट में शुरू हुई अनुभवनात्मक भौतिकी कार्यशाला, पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा बोले- प्रयोगों से बढ़ती है विज्ञान में रुचि

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। एचसी वर्मा की मौजूदगी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में दो दिवसीय “परिवेशीय संसाधन आधारित अनुभवनात्मक भौतिकी कार्यशाला” का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का आयोजन शिक्षा सोपान के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 60 से अधिक विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों को कम लागत वाले विज्ञान प्रयोगों और गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे विद्यार्थियों को आसान और रोचक तरीके से विज्ञान पढ़ा सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. एचसी वर्मा ने कहा कि विज्ञान को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। जब विद्यार्थी स्वयं प्रयोग करते हैं, तब उनके भीतर जिज्ञासा, समझ और खोज की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि विज्ञान शिक्षा को रोजमर्रा के परिवेश और स्थानीय संसाधनों से जोड़ना जरूरी है।

डायट प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अनुभवात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षण आज समय की आवश्यकता बन गया है। कार्यशाला से शिक्षकों को आधुनिक और व्यवहारिक शिक्षण विधियों की जानकारी मिलेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News