बेहतर कार्यप्रणाली हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार पुलिस लाइन में ई-ऑफिस संचालन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 22/05/2026 को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार पुलिस लाइन बागेश्वर में एक विशेष ‘ई-ऑफिस (e-Office) संचालन प्रशिक्षण’ का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक निरीक्षक दूरसंचार श्री अजय पाण्डेय एवं मास्टर ट्रेनर कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के दैनिक शासकीय कार्यों, पत्रावलियों (Files) और दस्तावेज़ों को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करना है। कार्यशाला के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों को ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के तकनीकी पहलुओं, फाइलों के ऑनलाइन मूवमेंट, डिजिटल सिग्नेचर और डेटा सुरक्षा के संबंध में विस्तृत व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू होने से कागजी कार्रवाई में समय की बचत होगी और विभागीय कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व कुशलता आएगी।

इस अवसर पर पुलिस कार्यालय एवं समस्त थानों व शाखाओं के ऑफिसों में नियुक्त प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा मुख्य कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News