जंगल में आग लगाते युवक को वन विभाग ने पकड़ा, लगाया जुर्माना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले में वनाग्नि की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वन विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग की टीम ने वन क्षेत्र के ग्राम मालता तोक बग्जी बल्ला में एक युवक को जंगल में आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपित के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने बताया कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए सभी वन रेंजों में विशेष टीमें गठित कर नियमित गश्त और गुप्त अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग वन क्षेत्रों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटा है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत और वन क्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में संयुक्त टीम गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम मालता तोक बग्जी बल्ला निवासी पुष्कर सिंह पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह को जंगल में आग लगाते हुए देखा गया। टीम ने तत्काल मौके पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। जांच के बाद उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और संबंधित वन नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए साढ़े नौ हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। वन विभाग ने लोगों से जंगलों को आग से बचाने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News