ड्यूटी के साथ निभाया मानवता का फर्ज : बागेश्वर पुलिस के जवान ने किया रक्तदान, बचाई युवती की जान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस ‘सेवा और सुरक्षा’ के संकल्प को पूरा करते हुए निरंतर मानवीय कार्य कर रही है।* आज दिनॉक-09/06/2026 को *जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचाराधीन एक युवती की स्थिति अचानक बिगड़ गई।डॉक्टरों द्वारा युवती के इलाज के लिए तुरंत बी-पॉजिटिव (B+) ब्लड की जरूरत बताने पर जब परिजनों को कहीं ब्लड नहीं मिला, फोन कॉल के माध्यम सूचना पुलिस को प्राप्त हुई , परिवहन शाखा में नियुक्त कानि0 प्रकाश नेगी द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के लिए रक्तदान किया गया । उक्त कर्मचारी द्वारा पुर्व में भी रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में सहयोग किया जा चुके है। उनके इस त्वरित और संवेदनशील कदम की स्थानीय जनता और सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

समय पर इलाज हेतु रक्त मिलने पर बीमार महिला के परिजनों व चिकित्सालय स्टाफ द्वारा प्रकाश नेगी व जनपद पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News