सरकारी कर्मचारी और शिक्षक बोले- पुरानी पेंशन हमारा अधिकार, नहीं मानी मांग तो होगा बड़ा आंदोलन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में पुरानी पेंशन योजना ओपीएस बहाल करने की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों ने देर शाम जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि पेंशन उनका संवैधानिक और सामाजिक अधिकार है, जिसे किसी भी हाल में छीना नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित नहीं करती, जबकि पुरानी पेंशन से सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा मिलती है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रदेशव्यापी और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News