काफलीगैर में खुलेगा नया राजकीय महाविद्यालय, 18 पदों के सृजन को शासन की मंजूरी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिले के काफलीगैर क्षेत्र में नया राजकीय महाविद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय के संचालन के लिए उत्तराखंड शासन ने 18 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इनमें 13 नियमित और पांच आउटसोर्स पद शामिल हैं। शासनादेश के अनुसार प्राचार्य के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र और संस्कृत विषयों के सात सहायक प्राध्यापक के पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक और पुस्तकालय लिपिक के पद भी होंगे। वहीं बुक लिफ्टर, अनुसेवक तथा स्वच्छक/चौकीदार के पांच आउटसोर्स पद रखे गए हैं। काफलीगैर में महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बागेश्वर विधायक पार्वती दास ने स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया। उन्होंने इसे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही शैक्षिक जरूरत पूरी करने वाला कदम बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News