केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिग, बाल बाल बचे यात्री (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवों हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं।

 

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रूद्रप्रयाग के अनुसार पायलट सहित 06 यात्रियों को लेकर सिरसी हेलीपैड से श्री केदारनाथ धाम आ रहे केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के हेली को कुछ तकनीकी समस्या के कारण लगभग 07:05 बजे श्री केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट श्री कल्पेश के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News