बागेश्वर में एनयूजे का होली मिलन समारोह, पत्रकारों ने गाया फाग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर के पर्यटक आवास गृह परिसर में नेशनएलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के अनेक पत्रकार साथियों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

करीब एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने पारंपरिक होली गीत और फाग गाकर माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। परिसर में अबीर और गुलाल उड़ाए गए और सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान हंसी-ठिठोली और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर एनयूजे जिलाध्यक्ष शंकर पांडे, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष दीपक पाठक व सामाजिक कार्यकर्ता संजय साह जगाती, वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम जोशी, दीपक पाठक, सुरेश पांडेय, महीप पांडेय, जगदीश उपाध्याय, हिमांशु गढ़िया, लता प्रसाद, रोहिणी जोशी, होल्यार राजेंद्र प्रकाश उपाध्याय सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। विश्राम गृह के स्टाफ ने भी कार्यक्रम में भागीदारी कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकता मजबूत होती है। साथ ही पारंपरिक होली गायन के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी संजोने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम का समापन एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News