बोर्ड परीक्षाओं के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क, जोनल मजिस्ट्रेट कर रहे सतत निगरानी

खबर शेयर करें -

जनपद में बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः सजग एवं प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े के निर्देशानुसार सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है, तथा परीक्षा प्रक्रिया की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी जोनल मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत स्थित परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने, व्यवस्थाओं का स्थलीय सत्यापन करने तथा संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, परीक्षा कक्षों की सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

इसी क्रम में जोनल मजिस्ट्रेट/एसडीएम प्रियंका रानी द्वारा जीआईसी बागेश्वर एवं विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। वहीं तहसीलदार निशा रानी द्वारा जीआईसी सिरकोट का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया। तथा अन्य सभी मजिस्ट्रेट द्वारा भी निरंतर निरीक्षण किए जा रहे है।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण एवं वितरण की प्रक्रिया, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था तथा समुचित अनुशासन की विस्तार से जांच की गई। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाई गईं।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षाओं की शुचिता एवं विश्वसनीयता सर्वोपरि है। इसके लिए सतत मॉनिटरिंग, नियमित निरीक्षण एवं समन्वित प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक परीक्षार्थी को निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो। जनपद में बोर्ड
परीक्षाओं का संचालन पूर्ण अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ निरंतर जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News