देवलखेत स्कूल में होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बैजनाथ द्वारा राजकीय जीयूपीएस देवलखेत में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।
शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी, फार्मेसी अधिकारी प्रमोद कुमार सेमवाल तथा बहुउद्देशीय कर्मी महेश वर्मा द्वारा करीब 25 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें नि:शुल्क औषधियां वितरित की गईं। इस दौरान विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और नियमित दिनचर्या बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय की हेड टीचर चंपा कोरंगा, शिक्षक बिशनगिरी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News