आपदाग्रस्त पौसारी गांव में केंद्रीय टीम ने किया मुआयना, जल्द तय होगा नुकसान का आकलन व पुनर्निर्माण योजना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: पौसारी गांव में हाल ही में हुई आपदा के बाद केंद्रीय टीम आज बागेश्वर हेलिपैड पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र का गहन मुआयना किया। जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने टीम को प्रभावित क्षेत्र की पूरी जानकारी देते हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध कराया। केंद्रीय टीम अब प्राप्त जानकारियों के आधार पर नुकसान का आकलन कर रही है। इसके बाद टीम की रिपोर्ट के अनुसार पुनर्निर्माण कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। यह कदम प्रभावित क्षेत्र के शीघ्र पुनर्वास एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह जानकारी सोमवार को करीब छह बजे प्राप्त हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News