कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने ग्राम तुपेड में की ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक,ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

खबर शेयर करें -

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्राम तुपेड में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरी, समिति सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही गांव में बाहरी व्यक्तियों/किराएदारों का सत्यापन कराने एवं सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News