पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन का मौका, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: उत्तराखंड के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न सेवायोजन का अवसर दिया जा रहा है। शासनादेश में निर्धारित प्रावधानों के तहत राज्य के स्थायी निवासी पात्र खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र खेल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि पात्र खिलाड़ी समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। योजना से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा खेल विभाग की वेबसाइट पर भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News