जनसुनवाई में प्राप्त 11 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर ही किया गया निस्तारण

खबर शेयर करें -

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कुल 11 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं। इनमें अधिकांश शिकायतें पेयजल, विद्युत, सड़क तथा आपदा से संबंधित रहीं।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए निर्धारित समयसीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से निस्तारित करना है। सभी विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा ऐसे मामलों पर विशेष ध्यान दें, जिनमें संबंधित विभागों के मध्य समन्वय की आवश्यकता हो। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं हेलो बागेश्वर पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई।

जनसुनवाई के दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News