बिलौना वार्ड में कूड़ा निस्तारण को लेकर पालिका ने तेज की तैयारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बिलौना वार्ड में लंबे समय से लगे कूड़े के ढेर की समस्या के समाधान की दिशा में नगर पालिका परिसर बागेश्वर ने पहल तेज कर दी है। वार्ड के सभासद विक्की सुयाल ने पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपकर क्षेत्रवासियों की परेशानी बताई। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही कार्य शुरू होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News