पुलिस कार्रवाई पर एनएसयूआई का विरोध, प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कोतवाल कैलाश नेगी के खिलाफ एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी को एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे के नाम ज्ञापन सौंपा और 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी है। एनएसयूआई ने कहा कि कोतवाल ने लूटपाट और डकैती जैसी संगीन धाराओं में छात्रों को जेल भेज दिया। और क्रॉस एफआईआर कराने गए कार्यकर्ताओं को धमकाया।

मंगलवार को एनएसयूआई से जुड़े छात्र पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, लेकिन एसपी की गैरमौजूदगी में उन्होंने ज्ञापन पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी को सौंपा। छात्रों ने बताया कि कोतवाल ने उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी, जिससे नाराज होकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो वे 10 अगस्त को पुलिस महानिदेशक का घेराव करेंगे और प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में कवि जोशी, गौरव जायसवाल, अंकुर उपाध्याय, गोकुल परिहार, सुनील पांडे, उमेश उपाध्याय, संजय, और सागर जोशी शामिल थे। एनएसयूआई ने स्पष्ट किया है कि इस आंदोलन की सारी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News