राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य जी को अजय भट्ट ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री दिनेश आर्य जी को नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट जी ने हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

श्री भट्ट ने कहा कि श्री दिनेश आर्य जी का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा, निरंतर परिश्रम एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। पार्टी संगठन को सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा सांसद के रूप में श्री दिनेश आर्य जी उत्तराखंड की जनआकांक्षाओं, जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
श्री भट्ट ने माँ भारती की सेवा और देवभूमि उत्तराखंड की प्रगति के लिए उनके सफल, सार्थक एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News