पौंसारी में बादल फटने से मलबे में दबे पांच में से एक और शव बरामद, एक लापता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पौंसारी क्षेत्र के खाईइजर तोक में बादल फटने से हुए भूस्खलन में दो परिवारों के पांच लोग मलबे में दबे थे। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके थे। रविवार को कनलगढ़ नदी किनारे ग्राम चचई के ओखल सेरा तोक से चौथा मृतक गिरीश का शव भी मिला। प्रशासन द्वारा खोज अभियान तेज कर दिया गया है। मलबे में दबे अंतिम व्यक्ति की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आश्वासन दिया है कि हर संभव प्रयास जारी रहेगा। यह घटना क्षेत्रवासियों में गहरा शोक और चिंता का कारण बनी है। यह जानकारी रविवार को करीब तीन बजे प्राप्त हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News