बागेश्वर पुलिस के पदम सिंह को मिलेगा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बागेश्वर पुलिस के अपर उप निरीक्षक पदम सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। पदम सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और विशिष्ट कार्य के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है।

जनपद बागेश्वर के पुलिस विभाग में तैनात अपर उप निरीक्षक पदम सिंह को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा रहा है। यह सम्मान उन्हें 15 अगस्त 2024 को देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान किया जाएगा।

पदम सिंह के इस सम्मान से पूरे बागेश्वर पुलिस विभाग में गर्व और उत्साह की लहर है। यह सम्मान उनके अनुकरणीय कार्य और सेवाभावना का प्रतीक है, जो उन्होंने अपनी सेवा के दौरान दिखाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News