बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्गत निर्देशों के अनुपालन में* आज दिनांक 13/09/2026 को *कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का सघन सत्यापन अभियान* चलाया गया। सत्यापन अभियान के क्रम में *किरायेदारों का पुलिस सत्यापन न कराने वाले 02 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान* की कार्रवाई की गई। साथ ही, *सत्यापन न करने वाले 08 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार चालानी* कार्रवाई की गई।
कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा *सभी मकान मालिकों, होटल/प्रतिष्ठान संचालकों एवं भवन स्वामियों* से अपील की गई है कि *अपने मकान, दुकान, होटल अथवा प्रतिष्ठान में किसी भी किरायेदार/बाहरी व्यक्ति को रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य* रूप से कराएं।
