प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित।
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन द्वारा जिलाधिकारी का बैच अलंकरण कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जनपद में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा एवं अन्य आवश्यक परिस्थितियों में रेड क्रॉस इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाता रहे। कहा कि कहीं कोई जरूरत है तो प्रशासन द्वारा सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में आलोक पाण्डेय ने जनपद रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि रेड क्रॉस द्वारा आपदा प्रभावितों को कंबल, तिरपाल एवं राशन किट वितरित किए जाते हैं। साथ ही फर्स्ट एड एवं आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण भी नियमित रूप से प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर रेड क्रॉस द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं उत्कर्ष, कीर्ति, हितांश, मेघा, दीपशिखा, श्वेता, शांतनु एवं सगुण को सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हरीश दफौटी, मोहिनी कोरंगा, रमेश पर्वतीय, संजय शाह, किशन सिंह मलडा, नीरज उपाध्याय, आलोक पाण्डेय एवं प्रेमा रावत को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल,जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष इंदर सिंह फर्स्वाण सहित अन्य संबंधित अधिकारी व रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे।
