आंधी-तूफान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटली की छत और कमरा ध्वस्त, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर/गरुड़: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटली में 3 मई 2026 को आए तेज आंधी-तूफान के कारण विद्यालय की छत और एक कमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भवन को नुकसान पहुंचने के बाद विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन और संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उपशिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है। पत्र में बताया गया कि घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) और ग्राम प्रधान के साथ बैठक कर विद्यालय संचालन को लेकर चर्चा की गई। वर्तमान में विद्यालय के क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण बच्चों को सुरक्षित वातावरण में पढ़ाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

प्रधानाध्यापक ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय की छत और क्षतिग्रस्त कमरे की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही विद्यालय संचालन के संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

विद्यालय की ओर से उपशिक्षा अधिकारी के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी गरुड़ को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है। अब विद्यालय प्रबंधन को विभाग की ओर से मरम्मत और सुरक्षित संचालन को लेकर कार्रवाई का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News