कपकोट में वृहद स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की लोगों की जांच

खबर शेयर करें -

कपकोट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में मंगलवार को वृहद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। शिविर में पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में अल्मोड़ा बेस अस्पताल से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बागेश्वर के चिकित्सकों ने भी सेवाएं दीं। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों की जांच की गई और चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना प्राथमिकता है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। साथ ही समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श मिलने से गंभीर बीमारियों की पहचान में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता ऐठानी, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति उत्तराखंड सरकार की सदस्य श्रीमती चंपा देवी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती भावना शाही, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी तिवारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी कपकोट डॉ. अनुभा कुमारी, सभासद श्री गजेंद्र कपकोटी सहित गिरीश जोशी, महिमन कपकोटी, लक्ष्मण कपकोटी, राजा शाही समेत चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि कपकोट क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News