बिलोना क्षेत्र में घायल घुरड़ का सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा गया

खबर शेयर करें -

बागेश्वर संवाददाता : वन विभाग बागेश्वर की टीम ने बिलोना क्षेत्र में एक घायल घुरड़ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। रेस्क्यू अभियान श्याम सिंह करायत के निर्देशन में चलाया गया। बता दे कि बिलोना क्षेत्र में एक घुरड़ घायल अवस्था में कुंदन सिंह के आवास के पास दिखाई दिया था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक उसका रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद घुरड़ को राजकीय वेटरिनरी हॉस्पिटल बिलोना ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
उपचार के बाद घुरड़ के पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर वन विभाग की टीम ने उसे उसके सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। विभाग के अनुसार वर्तमान में घुरड़ पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है।
वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में कोई वन्यजीव आबादी वाले इलाके में दिखाई दे या घायल अवस्था में मिले, तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। उन्होंने कहा कि वन्यजीव प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके संरक्षण में जनसहभागिता बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों से वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करने का भी अनुरोध किया। रेस्क्यू अभियान में चंदन राम, कृष्णा कपकोटी, हेमंत शर्मा तथा विनोद भट्ट सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News