आंगनबाड़ी और सहायिका के आनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक होंगे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।अब 08 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। इन पदों के लिए आवेदन की पहले अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई थी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर आवेदन का समय बढ़ाया गया है। अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी को शुरू हुए थे और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई थी। इस दौरान नगर निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी व्यस्त होने के चलते बहुत सारी आवेदन करने की इच्छुक महिलाएं अपने प्रमाण पत्र आदि नहीं बनवा पायी। प्रदेश के सभी जनपदों से आवेदको और जनप्रतिनिधियों की ओर से आवेदन का समय बढ़ाने के लिए निवेदन किया जा रहा था। आवेदकों की सुविधा को देखते हुए आवेदन का समय 08 फरवरी, शाम 05 बजे तक कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News