पौंसारी में पुनर्निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश।

खबर शेयर करें -

*आपदा प्रभावित क्षेत्र में युद्धस्तर पर कार्य पूरे करने के निर्देश।*

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने गुरुवार को तहसील कपकोट अंतर्गत ग्राम पौंसारी का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों, सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जल संस्थान को क्षेत्र में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सिंचाई विभाग को पौंसारी गदेरे में तत्काल प्रोटेक्शन वर्क, ड्रेजिंग तथा बोल्डर हटाने का कार्य यथा शीघ्र शुरू कराने और खंड विकास अधिकारी को क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों व अन्य आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों के प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। विभागों द्वारा तैयार किए जाने वाले सभी प्रस्ताव जनहित एवं दीर्घकालिक आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएं,

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल, लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय पांडे, सिंचाई विभाग के जगत सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य बलवंत राम आर्या तथा ग्राम प्रधान कमला कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News