सरकार आपके द्वार : मालसी गांव में लगा रात्रि चौपाल, सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

खबर शेयर करें -

चमोली/गैरसैंण: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण की मालसी ग्राम सभा में गुरुवार को रात्रि ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, ग्राम प्रधान गीता नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामवासियों ने चौपाल में पेयजल संकट, विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति, खेल मैदान की कमी तथा संपर्क मार्गों की दिक्कतों को अधिकारियों के सामने रखा। इस पर विधायक श्री सुरेश गड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य गांवों का समग्र विकास करना है, क्योंकि गांव मजबूत होंगे तभी प्रदेश और देश प्रगति कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं की धनराशि डीबीटी प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा रही है, जिससे पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे पहाड़ की चुनौतियों को समझते हुए विकास की प्रक्रिया में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजकीय इंटर कॉलेज के नए भवन का निर्माण जल्द कराया जाएगा। वहीं संपर्क मार्गों के सुधार का कार्य मनरेगा, जिला पंचायत योजना और जिला योजना के तहत किया जाएगा। पेयजल समस्या के समाधान हेतु अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे और जिन उपभोक्ताओं को बिना आपूर्ति के बिल जारी हुए हैं, उन्हें निरस्त किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय भवनों का नवीनीकरण और खेल मैदान की व्यवस्था भी प्राथमिकता में रखी जाएगी।

रात्रि चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और सभी को सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News