गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता–मंत्री‌ कैड़ा

खबर शेयर करें -

भीमताल। कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर क्षेत्रीय जनता एवं ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनसमस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराया।

मंत्री कैड़ा ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का विकास और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की योजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News