आकिंक मोहन चन्द्र जोशी के स्थानांतरण पर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

खबर शेयर करें -

एसपी बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा आज दिनांक 04.05.2026 को आकिंक श्री मोहन चन्द्र जोशी का जनपद बागेश्वर से जनपद उधमसिंह नगर स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गयी।
आकिंक श्री मोहन चन्द्र जोशी ने जनपद बागेश्वर में 8 वर्ष से अधिक के कार्यकाल के दौरान प्रभारी आकिंक के पद पर रहते हुए उनके द्वारा उत्कृष्ठ कार्य किये गये
विदाई समारोह के दौरान एसपी महोदय द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना कर समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही जनपद पुलिस परिवार द्वारा उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गयी।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय शाह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री मनीष शर्मा , प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री नरेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News