ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच मारपीट हुई

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई

ऋषिकेश। ब्रह्मपुरी रिवर राफ्टिंग प्वाइंट पर राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में रिवर राफ्टिंग के दौरान गाइड पर्यटकों की पैडल से जमकर धुनाई करते हुए नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गाइड और पर्यटकों के बीच किस मामले को लेकर बहस हो गई थी। बहस के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पर्यटन विभाग टिहरी और थाना मुनि की रेती पुलिस भी इस मामले की जानकारी होने से मना कर रही है।
फिलहाल थाना मुनि की रेती में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि इस संदर्भ में उनके किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। साहसिक पर्यटन खेल अधिकारी खुशाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच की जाएगी। दोषी राफ्टिंग गाइड के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News