अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: पिकअप के नीचे दबकर महिला और बेटे की मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। लगमड़ा में पिकअप के नीचे दबकर महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत हुई। मिली जानकारी के अनुसार बलसुना निवासी गीता पत्नी आन सिंह अपने पांच साल के बेटे और बड़ी बहन दुर्गानगर निवासी कविता के साथ अपने मायके गैलमहर जा रही थीं।

तीनों एक पिकअप (यूपी 01 सीए 1276) में सवार थे। लगमड़ा-गैलमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उसका बेटा अचानक दरवाजे से बाहर गिर गए और पिकअप के पिछले टायर के नीचे दब गए। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

थानाध्यक्ष लगमड़ा राहुल राठी ने बताया कि वाहन का दरवाजा कैसे खुला इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News