भाजपा जिला कार्यालय बागेश्वर में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने बताए उनके विचार

खबर शेयर करें -

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, समानता और संविधान निर्माण में योगदान को किया याद

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बागेश्वर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया ने की, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक कुमाऊं संयोजक श्री जगदीश चंद्र आर्य रहे, जबकि संचालन अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अरुण कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष और उनके महान योगदानों को विस्तार से याद किया।

कार्यक्रम संयोजक श्री जगदीश प्रसाद ने अपने संबोधन में अंबेडकर जी के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। साथ ही महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और समाज के दबे-कुचले वर्गों को सशक्त बनाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा।

उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी को भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज भी उनका जीवन और विचार समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया ने अपने संबोधन में अंबेडकर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमें संघर्ष, शिक्षा और समानता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समरसता और भाईचारा बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती देव, जिला महामंत्री श्री घनश्याम जोशी, संजय परिहार, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिद्दीन अहमद तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा गोस्वामी, महामंत्री श्रीमती सुनीता तमता, नगर मंत्री ज्योति दीप नारायण, किशोर कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News