बागेश्वर कपकोट में 2 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में नशे के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कपकोट पुलिस और एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को 2 किलो अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग की गई स्कूटी को भी सीज कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कपकोट क्षेत्र के शामा बैंड तिराहे के पास एक स्कूटी को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार युवकों के कब्जे से 2 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से 32 वर्षीय राहुल वर्मा पुत्र ओम शंकर वर्मा, बरेली और 28 वर्षीय रोहित सिंह पुत्र ओमकार सिंह, बरेली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कपकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में चरस की तस्करी से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News