हल्द्वानी से बागेश्वर आ रही मैक्स हरिद्वारछीना के पास पलटी, दो यात्री घायल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। हल्द्वानी से बाया कौसानी होते हुए बागेश्वर आ रही मैक्स हरिद्वारछीना के समीप मोड़ पर पलट गई। दो यात्रियों प्रेम राम पुत्र शंकर राम उम्र 22,
भरत कुमार पुत्र हरीश राम उम्र 25, निवासी मण्डलसेरा के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। दरअसल यह मैक्स हल्द्वानी से रात्रि में प्रेस का सामान लेकर बाया कौसानी गरुड़ से होते हुए बागेश्वर पहुंचती है। घटना बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है, और वाहन में अन्ययात्रियों के सवार होने की सूचना फिलहाल प्राप्त नहीं हो पा रही है। वाहन पलटने से वाहन को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। यह वाहन प्रेस का है इसलिए आज जिले में अखबार बढ़ने पर भी फर्क पड़ सकता है। वाहन रोजाना जिला मुख्यालय में सुबह 7 से 8 बजे के बीच पहुंचता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News