‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर उत्पात मचाने वाले को किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

*पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान* के क्रम में दिनाँक-29/07/2026 को *कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा चंचल राम निवासी ग्वाड़ पजेना पोस्ट डंगोली कोतवाली वैजनाथ जिला बागेश्वर को सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाते हुए हंगामा किये जाने पर अंतर्गत धारा- 170/126 /135 बीएनएसएस* के तहत गिरफ्तार किया गया है
📢 बागेश्वर पुलिस की आम जनता से अपील:
• सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
• शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था को हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
• यदि कहीं भी कोई हुड़दंग या अशांति फैलाता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News