शहरी विकास विभाग ने चुनाव टाले, नए बोर्ड के गठन तक प्रशासक रहेंगे कार्यरत

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर चल रही अटकलों पर एक बार फिर विराम लग गया है। शुक्रवार को शहरी विकास सचिव नितेश झा ने आदेश पारित करते हुए निकाय चुनावों को पुनः स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि 1 दिसंबर 2023 को राज्य के सभी निकायों का कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके बाद अदालत में मामला लंबित रहने के कारण सभी निकायों में 6 महीने के लिए प्रशासक तैनात किए गए थे।

प्रशासकों का यह कार्यकाल 2 जून 2024 को समाप्त हो चुका था, लेकिन प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने के कारण संवैधानिक बाध्यताओं का हवाला देते हुए निकाय चुनाव को अगले 3 महीने के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र और आपदाओं की घटनाओं के चलते उम्मीद की जा रही थी कि 25 अक्टूबर को अदालत में अगली सुनवाई से पहले प्रदेश में निकाय चुनाव संपन्न हो जाएंगे। हालांकि, अब एक बार फिर से शासन ने निकाय चुनावों को टालते हुए नए बोर्ड के गठन तक प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News