विशाखा खेतवाल निर्विरोध बनीं जिला पंचायत सदस्य

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के चौरा जिला पंचायत सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी विशाखा खेतवाल को बड़ी सफलता मिली है। वह निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। निर्दलीय प्रत्याशी बरखा खेतवाल ने नामांकन वापस ले लिया है।जिससे विशाखा खेतवाल की राह आसान हो गई। चुनाव प्रक्रिया के तहत 11 जुलाई को नाम वापसी की अंतिम तिथि है।आज बरखा खेतवाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया।भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस जीत को लेकर खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय लोगों ने इसे संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम बताया है। अब विशाखा खेतवाल चौरा क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कह रही हैं। यह जीत भाजपा के लिए स्थानीय राजनीति में एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News