अढौली के पास सड़क पर गिरा पेड़, फायर सर्विस टीम ने किया यातायात सुचारू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में *मानसून काल के दौरान बंद मार्गों को तत्काल खुलवाने और आपदा प्रबंधन को लेकर जनपद पुलिस व फायर टीमें लगातार हाई अलर्ट* पर हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 01.09.2026 को *फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम* को कॉलर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गरुड़ रोड ग्राम –अढौली के पास विशाल पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है और यातायात बाधित है। सूचना मिलते ही *प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में* फायर रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ रेस्क्यू वाहन से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँचकर *आधुनिक वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क के किनारे* किया तथा *बाधित मार्ग को पूरी तरह खोलकर यातायात को पुनः सुचारू* किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News