पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में दिनाँक- 02/11/2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें 03 वाहन का माननीय न्यायालय का चालान किया गया।
इसी क्रम में यातायात पुलिस बागेश्वर ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। जांच में मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ किए जाने तथा वाहन में तीन सवारी बैठाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया। यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत संबंधित मोटरसाइकिल को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
बागेश्वर पुलिस की आम जनता से अपील:
• सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
• शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था को हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
• यदि कहीं भी कोई हुड़दंग या अशांति फैलाता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।


