उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बागेश्वर समेत 10 जिलों में अगले 18 घंटे मौसम रहेगा खराब

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 18 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 1 सितंबर 2026 को शाम 3:58 बजे से 2 सितंबर की सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार रूड़की, लक्सर, भगवानपुर, डोईवाला, ऋषिकेश, रायवाला, मसूरी, विकासनगर, चकराता, त्यूणी, पुरोला, बड़कोट, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, धनोल्टी, चंबा, थराली, गोविंदघाट, लोहाघाट, खटीमा और रुद्रपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर हो सकते हैं। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News