कौसानी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, पुराने पुल की टूटी रेलिंग से बढ़ा खतरा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: कौसानी क्षेत्र में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर आपदा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सूचना के अनुसार दुर्घटनास्थल पर एक सिंगल छोटा पुल है, जो काफी पुराना बताया जा रहा है। पुल के दोनों तरफ की रेलिंग भी टूटी हुई है, जिससे यहां आवाजाही के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुल की जर्जर स्थिति को लेकर चिंता जताई है। प्रशासन और राहत टीम की ओर से मौके पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है तथा आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। हादसे के कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी राहत कार्य पूरा होने के बाद सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News