बागेश्वर समेत उत्तराखंड के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश की चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: मौसम विभाग ने 27 अगस्त को उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दोपहर 4 बजे तक इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों से पेड़ों और कमजोर भवनों के नीचे शरण नहीं लेने की अपील की गई है। भूस्खलन और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News