बारिश के बीच बागेश्वर में निकला श्रीकृष्ण का डोला, जगह-जगह फोड़े मटके

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बागेश्वर नगर में डोला भ्रमण कार्यक्रम धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। नगर के विभिन्न स्थानों पर डोला पहुंचने पर मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही नगर में उत्सव का माहौल रहा। डोला भ्रमण के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए नजर आए। जगह-जगह लोगों ने डोले का स्वागत किया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और मटका फोड़ने वाले युवाओं का उत्साह बढ़ाया। आयोजनकर्ता कौशल उपाध्याय ने बताया कि बागेश्वर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर वर्ष उत्साह के साथ मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि बाबा बागनाथ की नगरी होने के कारण यहां प्रत्येक धार्मिक आयोजन का विशेष महत्व है और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लेते हैं।

वही पंडित गणेश जोशी ने बताया कि राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विशेष रूप से धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर मंदिर में देर रात तक जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद आज नगर में डोला भ्रमण कराया गया। इस दौरान जगह-जगह युवाओं ने मटका फोड़ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वही विजय परिहार ने कहा कि मटका फोड़ने की परंपरा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनसे जुड़ी लोक आस्थाओं की याद दिलाती है। बारिश के बावजूद युवाओं और श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर खासा जोश देखने को मिला।

नगर भ्रमण के दौरान धार्मिक गीतों और श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। डोला भ्रमण के चलते नगर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News