सोमवार को बंद रहेंगे 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी,

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में 31 अगस्त (सोमवार) को भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के ‘ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्वा पांडे ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को जनपद बागेश्वर के अंतर्गत संचालित होने वाले समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्ण अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी बागेश्वर को आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News