स्वनिधि योजना बनी फड़ कारोबारियों के स्वरोजगार की मजबूत सीढ़ी

खबर शेयर करें -

नगर पालिका परिषद बागेश्वर के सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष अभियान के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में फड़-फेरी कारोबारियों को पीएम स्वनिधि योजना समेत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान तीन नए ऋण आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड के लिए पोर्टल पर आवेदन किए गए।

लोक कल्याण मेले में फड़ कारोबारियों से अधिक से अधिक संख्या में पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन करने की अपील की गई। साथ ही योजना का उद्देश्य छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत कर उनके स्वरोजगार को बढ़ावा देने और कारोबारियों से सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ उठाने और अपने स्तर पर योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई। पीएम स्वनिधि पुनर्गठित योजना, स्वनिधि से समृद्धि योजना और क्रेडिट कार्ड के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आयुष्मान कार्ड के लाभ भी बताए। वही सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों के लिए स्वरोजगार को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारा प्रयास है कि योजना का लाभ अधिक से अधिक फड़ कारोबारियों तक पहुंचे और कोई पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे।

वही बागनाथ फड़ कल्याण समिति के सचिव भीम कुमार ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से कई फड़ कारोबारियों को अपना व्यवसाय शुरू करने और आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। योजना के तहत ऋण की सीमा और आगे के टर्म मिलने से छोटे कारोबारियों को अपने व्यवसाय को मजबूत करने में और मदद मिलेगी।

पीएम स्वनिधि योजना से फड़ कारोबारियों को आर्थिक सहारा मिलने के साथ उनके छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। योजना से जुड़े कारोबारियों में स्वरोजगार को लेकर नई उम्मीद और आत्मविश्वास बढ़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News