12.18 करोड़ से तालड़–मलूझाल मोटर मार्ग का होगा निर्माण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिले में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत बागेश्वर–बैजनाथ मोटर मार्ग से तालड़–मलूझाल मोटर मार्ग के स्टेज-II के तहत 9.16 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना की स्वीकृत लागत करीब 12.18 करोड़ रुपये है।

निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक श्रीमती पार्वती चंदन राम दास, पीएमजीएसवाई के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट तथा ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर श्रीमती दीपा देवी की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

बताया गया कि सड़क बनने से तालड़–मलूझाल क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। सड़क संपर्क मजबूत होने से ग्रामीणों को बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र में कृषि एवं स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी सुविधा मिल सकती है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में सड़क कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह मार्ग क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाएगा।

इस विकास कार्य की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद अजय टम्टा का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, संजय परिहार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह परिहार, इंदर फर्स्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News