सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे 13 ट्रेकर्स का किया गया रेस्क्यू, नौ ट्रैकर की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी। सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसे 13 ट्रेकर्स का रेस्क्यू कर लिया गया है। इसमें से आठ को देहरादून के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो ट्रेकर्स नजदीकी बेस हॉस्पिटल में भर्ती है। नौ ट्रेकर्स की मौत हो गई है। इनमें से पांच शव बरामद कर लिया गए हैं।

दल में 18 कर्नाटक और 01 महाराष्ट्र का ट्रैकर्स शामिल था। दल के साथ 03 पोर्टर और लोकल गाइड भी शामिल थे। पिछले 03 मई को ट्रैकिंग रूट पर मौसम खराब होने के कारण चार ट्रैकर्स की मौत हो गई थी। अब तक 5 लोगों के शव मिले 4 की खोजबीन जारी है।

सहस्त्रताल ट्रैक से वापस लौटते समय ये घटना घटी है। रास्ते में बर्फबारी के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। जिसके बाद सभी रास्ता भटक गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News